अखरोट अमृत है लेकिन 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते इसे खाने का सही तरीका

0

अखरोट आम तौर पर ऊंचाई वाले इलाकों मैं पाए जाते है इसकी दो प्रजातियां  होती हैं जंगली अखरोट और कागजी अखरोट जंगली अखरोट को पहाड़ी भाषा मैं काठी अखरोट भी कहा जाता है अखरोट अमृत है लेकिन 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते इसे खाने का सही तरीका क्या है जानने के लिए आप सुरु से लेकर लास्ट तक पूरा पढ़ते रहिये।

जंगली अखरोट यानि काठी अखरोठ जो 100 से 200 फीट तक ऊंचाई पर उगते हैं  इसका छिलका मोटा होता है और यह आसानी से टूटने वाला नहीं होता है अगर इसे दांत से तोड़ने की कोसिस करोगे निस्चय ही आपके दाँत टूट जायेंगे पर अखरोट नहीं टूटेगा इसको तोड़ने के लिए पत्थर का सहारा लेना होता है।

दूसरा जो अखरोट है कागजी अखरोट यह आसानी से टूटने वाला अखरोट होता है इसे आप मसल कर भी तोड़ सकते है यह बहुत सॉफ्ट होता है इसकी उचाई ड़ 40 से 90 फुट तक ऊंचा होता है और इसके फलों का छिलका पतला होता है।

अखरोट में मौजूद तत्व हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 भी पाया जाता है, जो हमारे दिल को स्वस्थ रखता है। अखरोट में मैगनीज , मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन E, विटामिन C, विटामिन A , विटामिन K तथा आयरन भी भी पाया जाता है।

अखरोट (Walnut) की तुलना चिलगोजा और चिरौंजी से की जा सकती है अखरोट गरम व खुष्क प्रकृति का होता है अखरोट पित्त प्रकृति वालों के लिए हानिकारक होता है अनार का पानी अखरोट के दोषों को दूर करता है।

अखरोट बहुत ही बलवर्धक है हृदय को कोमल करता है हृदय और मस्तिष्क को पुष्ट करके उत्साही बनाता है इसकी भुनी हुई गिरी सर्दी से उत्पन्न खांसी में लाभदायक है और यह वात, पित्त, टी.बी, हृदय रोग, रुधिर दोष वात, रक्त और जलन को नाश करता है आप अखरोट का सेवन 10 ग्राम से 20 ग्राम तक की मात्रा में कर सकते हैं।

अखरोट खाने का सही तरीका

अखरोठ खाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक अखरोट को रात भर भिगोकर छोड़ देना है. विशेषज्ञों के मुताबिक, भीगोए हुए अखरोट और अन्य नट्स शरीर में संपूर्ण कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करते हैं. प्रेगनेन्ट महिलाओं को भी पहले भिगोने के बाद खाना चाहिए। अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। इसके लिए रात में 2 अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। यकीन मानिए भीगे हुए बादाम खाना जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद भीगे हुए अखरोट खाना भी है। भीगा हुआ अखरोट कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

20 ग्राम अखरोट को एक गिलास दूध में डालकर उबालें, ठंडा होने पर इसमें मिश्री डालकर फिर थोड़ी देर बाद इस मिश्रण का सेवन करें।

अखरोट के अद्भुत फायदे।

  1. अखरोट के सेवन करने यादास्त (याद करने की क्षमता) बढ़ती है। अखरोट में मौजूद विटामिन और खनिज तत्व दिमागी कमजोरी दूर करते हैं।
  2. अखरोट खाने से तनाव, गुस्सा और चिड़चिड़ापन सभी परेशानियों से बचा जा सकता है और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है।
  3. अखरोट के सेवन से हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है। नियमित अखरोट के सेवन से रक्त में थक्के बनने की सम्भावना कम हो जाती है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है।
  4. पथरी रोग का निवारण करने मैं अखरोट का साबुत दाना छिलके सहित का उपयोग कर पथरी मूत्र से निकल जाती है।
  5. फोड़े फुंसियों का रामबाण इलाज अखरोठ है रोजाना 5 अखरोठ का सेवन करने से फुंसियां नहीं होती हैं।
  6. टी वी (ट्यूबरक्लोसिस) रोग का निवारण करने मैं अखरोठ बहुमूल्य भूमिका निभाते हैं।
  7. बवासीर मैं अखरोठ का उपयोग किया जाता है अखरोठ का तेल गुदा मार्ग मैं लगाने से बवासीर ठीक हो जाती है।
  8. अखरोट की छाल को पीसकर लेप करने से नाड़ी की सूजन,जलन व दर्द मिटता है।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)