सभी महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे जो आपको जानने ज़रूरी हैं

0

अंजीर के फायदे

अंजीर जितना स्वाद में मीठा होता है उतना ही सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। जानते हैं हमारे शरीर के लिए अंजीर खाने के फायदे काजू, किशमिश, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स तो सब लोग बहुत मन से खाते हैं। त्योहार की रौनक़ बढ़ाने के साथ साथ सबको पता है कि इन ड्राई फ्रूट्स के कई फायदे होते हैं। इन्हीं ड्राई फ़्रूट्स में से एक है अंजीर जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अंजीर के फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। इसलिए आइए जानते है अंजीर के फायदे। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि अंजीर या फ़िग है क्या? अंजीर ड्राई फ़्रूट की श्रेणी में आता है। इसे अंग्रेज़ी में फ़िग कहते हैं। अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है। इस फल का रंग अंदर से हल्का पीला होता है, जबकि पकाने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है। अंजीर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जैसे विटामिन-ए, बी, सी, के और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक, कॉपर। स्वाद में यह मीठा होता है। अगर आप रोज़ तीन या चार सूखी अंजीर रात में पानी में भिगोकर रख दे और सुबह उठकर इसको खा लें तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

अंजीर के फायदे (Dry Anjeer Benefits)

1. अंजीर का सेवन बनाता है हड्डियों को मज़बूत

अगर आपको हड्डियों में कमजोरी महसूस होती है तो आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं।

2. शरीर में खून की कमी होने पे लाभदायक होता है अंजीर

अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी की समस्या में भी लाभ मिलता है। अनिमिया जैसी बीमारियों में अंजीर का सेवन करने को कहा जाता है क्यूँकि इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे हीमॉग्लोबिन बढ़ता है।

3. डाइजेशन में मदद करता है अंजीर

अंजीर के सेवन से पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। अनेक लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी परेशानी है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है।

4. बालों और त्वचा के लिए अंजीर खाने के फायदे

अंजीर झुर्रियों को कम करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कोलेजनैस गुण होते है जो त्वचा के लिए अच्छे होते है। अंजीर का सेवन करना बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-सी और ई जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अंजीर के सेवन से बालों की समस्या जैसे रुसी, बालों का झड़ना भी कम हो सकते है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में है मददगार

अंजीर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसीलिए अंजीर को ‘इम्यूनिटी बूस्टर’ भी कहा जाता है।

6. हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर में फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। यही वजह है कि अंजीर ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में फायदेमंद मानी जाती है।

7. एनर्जी प्रदान करने में लाभदायक

अगर आप शारीरिक कमजोरी से परेशान रहते है तो आप अंजीर का सेवन कर इसे ठीक कर सकते है। क्यूँकि अंजीर में विटामिन, सल्फर, क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह सारे तत्व शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करते है। इसके लिए अंजीर के 1 या 2 सूखे फलों को रात भर पानी में भिगो दे और इसे सुबह खाएं। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

8. मोटापा कम करने में फायदेमंद

अंजीर का सेवन मोटापा कम करने में फायदेमंद होता है। अंजीर में बहुत कम कैलोरी होती है जिससे वज़न नियमित रहता है। इतना ही नहीं सूखे अंजीर में फैट की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है जिसके सेवन से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में न करें, क्योंकि यह वजन को बढ़ा भी सकता है। क्युँकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।

9. डायबिटीज नियंत्रित रखने में अंजीर

डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अंजीर एक्स्ट्रैक्ट खून में मौजूद फैटी ऐसिड और विटमिन ई के लेवल को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबीटीज ट्रीटमेंट में लाभ मिलता है।

10. अंजीर खाने के फायदे सांसों के रोग में

जो लोग सांसों से संबंधित समस्याओं जैसे दमा जैसी बीमारियों से परेशान रहते हैं, उनके लिए अंजीर फायदेमंद होसकता है। अगर बच्चों को सांसों से सम्बंधित परेशानी हैं, तो सूखे अंजीर फल को शक्कर, और सिरके में पीस लें। इसे बच्चों को खिलाएं, इससे बच्चों को सांसों से सम्बन्धित रोगों में राहत मिलती है।

11. दिल के लिए फायदेमंद

अंजीर को दिल के रोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते है और हृदय को सुरक्षित रखते है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।

अंजीर का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। अंजीर का सूखा फल आसानी से किसी भी ड्राई फ्रूट्स की दुकान पर मिल जाता है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)