बागपत में यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर:अधिकारियों में मचा हड़कंप, हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी

0

बागपत में यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। लगातार अधिकारी यमुना खादर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। लोगों से यमुना के निकट ना जाने की अपील कर रहे हैं। 12 बाढ़ चौकिया पूरे खादर क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

पूरा मामला बागपत यमुना खादर क्षेत्र से जुड़ा है। जहां बागपत में लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। मूसलाधार बरसात के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना उफान पर आ गई है। किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न है। वहीं गांव के निकट पानी पहुंचने पर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम ने की ग्रामीणों से बातचीत

सांकरौद बांध में भी रिसाव होने के बाद लोग डरे सहमे हुए हैं। फिलहाल रिसाव को अधिकारियों ने ठीक करा दिया है और अधिकारी पूरे यमुना खादर में पैनी नजर बनाए हुए हैं। बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ यमुना खादर क्षेत्र का भ्रमण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। कहा कि कोई भी व्यक्ति यमुना खादर में ना जाए। किसी प्रकार की अगर कोई समस्या होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।

बनाई गई 12 चौकियां

वहीं अधिकारियों ने 12 बार चौकिया बना दी हैं। अधिकारी पूरी तरह से चौकसी बरत रहे हैं और बागपत में हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर कम होने की संभावना है।

कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0121-2220520 और सिंचाई विभाग 9412752348 का नंबर जारी कर दिया गया है। फिलहाल अधिकारी हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)